VISITORS

0 1 6 8 2 6

July 13, 2026 12:34 am

+91 8878812345

इंदौर : शहर के लिए आफत बने अधूरे ब्रिज

डेडलाइन बीतने के बाद भी अधूरे 5 फ्लाईओवर और 4 आरओबी, रोजाना जाम से जनता बेहाल

शब्द अग्नि  / यासिर पठान  इंदौर । शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बनाए जा रहे फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तय समय सीमा के बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है, जिससे हजारों वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में  मुसाखेड़ी, लवकुश चौराहा, देवास नाका और एमआर-10 जंक्शन शामिल हैं। अधूरे निर्माण और खराब सर्विस रोड के कारण यहां ट्रैफिक रेंगने को मजबूर है।

सर्विस रोड सुधारने के दिए गए निर्देश

शहर में निर्माण कार्य के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और गड्ढों को सुधारने के निर्देश पहले भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर इनका पालन नहीं हुआ। कलेक्टर **शिवम वर्मा** ने सभी निर्माण एजेंसियों को सर्विस रोड दुरुस्त करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुसाखेड़ी बना सबसे बड़ी परेशानी का केंद्र

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा मुसाखेड़ी, देवास नाका, आईटी पार्क और सत्य साई चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक परेशानी मुसाखेड़ी चौराहे पर देखने को मिल रही है, जहां हर दिन लंबा ट्रैफिक जाम लगता है। अन्य परियोजनाओं की प्रगति भी अपेक्षा से काफी धीमी है।

आरओबी निर्माण से भी बढ़ी लोगों की मुश्किलें

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा माल गोदाम (पोलोग्राउंड), बाणगंगा, कैलादहाला और मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं की धीमी गति से आमजन की परेशानियां बढ़ गई हैं।

बाणगंगा और मांगलिया में निर्माण कार्य के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। खासकर मांगलिया क्षेत्र के हजारों ग्रामीण रोज अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर