VISITORS

0 1 6 7 7 9

July 12, 2026 1:15 pm

+91 8878812345

खंडवा : शिकायतों का त्वरित निराकरण करें अधिकारी

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश

दैनिक शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल

खण्डवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने 30 जुलाई तक बैंक सखियों का चयन एवं प्रशिक्षण पूरा करने, घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने तथा सभी अधिकारियों को 30 दिवसीय एआई कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए। ई-संजीवनी में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने राजस्व प्रकरणों, मनरेगा, संबल योजना, ई-ऑफिस के उपयोग और लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को पार्वती बाई धर्मशाला क्षेत्र की नालियों की सफाई कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन गौड़ा, अपर कलेक्टर के.आर. बडोले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर