गौवंश तस्करी के लिए उपयोग किए जा रहे अवैध लोडिंग स्थल को चिन्हित कर बुलडोजर से हटाया गया
दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल
खंडवा /पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशन में जिले में गौवंश तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बोरगांव, पुलिस द्वारा 09 जुलाई 2026 को गौवंश का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा उस स्थान की जानकारी दी गई, जहां गौवंश को अवैध रूप से एकत्रित कर पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन किया जाता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी पप्पू पिता कैलाश निवासी टेंभी कला थाना चेगोन माखन एवं राजा पिता रघुनाथ निवासी चेगोन माखन के घर पर बने उक्त स्थान का निरीक्षण किया गया तथा उसे चिन्हित किया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी पप्पू पिता कैलाश एवं राजा पिता रघुनाथ के द्वारा गौवंश तस्करी में उपयोग किए जा रहे उक्त अवैध लोडिंग स्थल/ढांचे को बुलडोजर की सहायता से हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे भविष्य में इस स्थान का उपयोग अवैध गौवंश परिवहन एवं तस्करी के लिए न किया जा सके।

खंडवा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में गौवंश तस्करी, पशु क्रूरता एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान , आरक्षक धमेन्द्र भावस्कर आरक्षक राकेश अजनार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Shabd Agni
.