VISITORS

0 1 6 7 7 9

July 12, 2026 1:14 pm

+91 8878812345

कपिलधारा का सामग्री भुगतान नहीं होने से परेशानी

कपिलधारा कूप के हितग्राही परेशान,

शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र दुबे

गंधवानी। जनपद पंचायत गंधवानी में मनरेगा अंतर्गत कपिलधारा कूप निर्माण कराने वाले कई हितग्राही पिछले चार वर्षों से सामग्री भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी भुगतान लंबित है, जबकि सामग्री उपलब्ध कराने वाले दुकानदार लगातार राशि मांग रहे हैं। हितग्राही ग्राम पंचायत और जनपद कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं।

हितग्राहियों का आरोप है कि हाल ही में मनरेगा के तहत करीब 90 लाख रुपये का सामग्री भुगतान किया गया, लेकिन उन्हें इससे वंचित रखा गया। उन्होंने भुगतान में पक्षपात के आरोप लगाते हुए जल्द राशि जारी करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर 181 पर शिकायत दर्ज कराएंगे।

वहीं, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधा डावर ने बताया कि मार्च माह में रिजेक्ट हुए एफटीओ का ही भुगतान किया गया है। जिन प्रकरणों में नियमानुसार भुगतान लंबित नहीं है, उनका भुगतान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संबंधित हितग्राहियों के प्रकरणों की जांच कराई जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर