शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के अन्तर्गत सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा बारिश के पूर्व जिले के ग्रामीण क्षेत्रातंर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में निर्मित नाले एवं नालियों की साफ-सफाई किये जाने के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशो के क्रम में जिले में 1366 नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया है।
जिला समन्वयक एसबीएम जीएस डोगरे ने बताया कि उक्त निर्देशो के क्रम में श्योपुर विकास खण्ड में निर्मित कुल 661, विकासखण्ड विजयपुर में निर्मित कुल 402 एवं विकासखण्ड कराहल में निर्मित 303 नाले एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी अनुक्रम में ग्राम पंचायतो में जल भराव, कचरा और कीचड जैसी शिकायतों का निराकरण सतत् रूप से किया जा रहा है। पंचायतों में साफ-सफाई एवं कीचड आधारित समस्याओ के समाधान तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण करने के लिये जनसहयोग तथा जन प्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग मिल रहा है।
Author: Shabd Agni
.