शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मंगलवार को 200 दिनों से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं और अधिकारियों से प्रत्येक मामले की जानकारी ली। संबल योजना की प्रसूति सहायता राशि, नसबंदी प्रोत्साहन राशि तथा रक्त जांच रिपोर्ट से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, खाद्य आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.