VISITORS

0 1 6 4 9 9

July 11, 2026 12:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 12:34 am

इंदौर : ड्रग्स मामले में जीतू पटवारी के भाई से पूछताछ

नाना पटवारी का ड्रग्स जांच में सामने आया ,पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ कर छोड़ा

शब्द अग्नि / इंदौर   ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया। फिलहाल इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आरोपियों के बयान के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में ड्रग्स के साथ पकड़े गए कुछ आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया था। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें बुलाकर पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस  बोली विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस बोली – जांच जारी, तथ्यों के पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में किसी की संलिप्तता के ठोस प्रमाण मिलते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि किसी भी व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट होने तक उसे दोषी नहीं माना जा सकता।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर