VISITORS

0 1 6 9 4 0

July 14, 2026 7:07 am

+91 8878812345

इंदौर : तेज रफ्तार का कहर सड़क हादसा

भागीरथपुरा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक फरार; गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

शब्द अग्नि / इंदौर । शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र स्थित एमआर-4 रोड पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मौके पर खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को जब्त कर लिया है। वाहन के पंजीयन नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

घायलों का कराया गया उपचार

हादसे में ऑटो सवार लोगों को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना व अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर