VISITORS

0 1 6 9 4 0

July 14, 2026 7:09 am

+91 8878812345

इंदौर : सुपर कॉरिडोर कन्वेंशन सेंटर अधर मे

आईडीए ने प्रोजेक्ट पर लगाई रोक महत्वाकांक्षी परियोजना पर फिलहाल विराम

शब्द अग्नि / यासिर पठान । सुपर कारिडोर का बेसब्री से इंतजार कर रही शहर की जनता को शायद ओर इंतजार करना पड़े क्योंकि फिलहाल इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की सुपर कॉरिडोर पर प्रस्तावित कन्वेंशन एवं एग्जीबिशन सेंटर परियोजना फिलहाल टाल दी गई है। शहर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही इस परियोजना पर फिलहाल आगे की प्रक्रिया रोक दी गई है। प्राधिकरण अब परियोजना की व्यवहारिकता, लागत और भविष्य की जरूरतों का नए सिरे से आकलन करेगा।

शहर को मिलना था आधुनिक कन्वेंशन सेंटर

प्रस्तावित परियोजना के तहत सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में अत्याधुनिक कन्वेंशन एवं एग्जीबिशन सेंटर विकसित किया जाना था। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन, व्यापारिक प्रदर्शनियां, निवेशक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बड़े आयोजन कराने की योजना थी। इससे इंदौर की पहचान एक प्रमुख बिजनेस और इवेंट हब के रूप में मजबूत होने की उम्मीद थी।

वित्तीय और तकनीकी पहलुओं पर होगा पुनर्विचार

सूत्रों के अनुसार, परियोजना की लागत, निवेश मॉडल और वर्तमान प्राथमिकताओं को देखते हुए आईडीए ने फिलहाल इसे स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब प्राधिकरण वित्तीय एवं तकनीकी पहलुओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा और आवश्यकता के अनुसार संशोधित प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है।

भविष्य में फिर मिल सकती है मंजूर

आईडीए अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को पूरी तरह निरस्त नहीं किया गया है। परिस्थितियां अनुकूल होने और आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद इसे दोबारा आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल प्राधिकरण अन्य विकास परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर काम कर रहा है।

व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को था बड़ा लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से इंदौर में व्यापारिक गतिविधियों, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होते। फिलहाल परियोजना के स्थगित होने से इन संभावित लाभों पर भी कुछ समय के लिए विराम लग गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर