युवती के बयान से खुली कई परते से अब तक 203 संभावित नाम जाँच के दायरे मे
शब्द अग्नि / इंदौर । शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आए ड्रग्स रैकेट की जांच उस समय नए मोड़ पर पहुंच गई, जब मामले से जुड़ी एक युवती के बयान में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पुलिस का दावा है कि युवती से मिली जानकारी के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है और अब नए संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
दो गिरफ्तारियों के बाद सामने आए दर्जनों नाम
9 जुलाई को दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात दिन की रिमांड पर लिया था। पूछताछ और युवती के बयान के बाद ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि नशीले पदार्थ कहां से लाए जा रहे थे, किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जा रही थी और इस पूरे कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है।
कई नामचीन नाम जाँच के दायरे मे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। युवती के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कुछ और संदिग्ध जांच के दायरे में आए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
पुलिस की चेतावनी कोई बख्श नहीं जाएगा
इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए इस तरह के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Shabd Agni
.