मंगलवार जनसुनवाई: त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दमोह में जनसुनवाई शिविर लगाया।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, मारपीट, साइबर अपराध, महिला संबंधी शिकायतों सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी आनंद कलादगि ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को विधिसम्मत और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। वहीं जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई अपेक्षित थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को शीघ्र वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Author: Shabd Agni
.