शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर । प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के संयुक्त संचालित हॉस्पिटलिटी, इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र, सीहोर में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर के निर्देशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला जी, सीहोर जिला रोजगार अधिकारी श्री कमलेश पटेल जी एवं आहुति फाउंडेशन सीहोर के समन्वयक श्री विजेंद्र जाट उपस्थित हुए कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया
इसके बाद मुख्यातिथि को तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया गया मुख्यातिथि द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही जॉब कर रहे कुछ स्टूडेंट्स कार्यक्रम में उपस्तिथ होकर अपने कार्य करने के अनुभव भी सांझा किए इसके पश्चात् मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों का मार्गदर्शित किया गया
मुख्यातिथि द्वारा स्टूडेंट्स के द्वारा बनाए गए प्रॉजेक्ट का भी निरीक्षण किया एवं सेंटर का भी भ्रमण किया अतिथियों द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं प्रथम के कार्य की सराहना की गई एवं प्रशिक्षण के सहयोग के लिए भी कहा गया कार्यक्रम के अंत में कलस्टर लीडर राजेश परमार के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम में लगभग 110 से 120 स्टूडेंट्स एवं स्टाफ उपस्थित थे |
Author: Shabd Agni
.