VISITORS

0 1 7 0 2 2

July 15, 2026 10:28 pm

+91 8878812345

खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

सीहोर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ ग्राहक पंचायत का ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई सीहोर द्वारा बुधवार, 15 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर वंदना सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट पर चिंता जताते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ग्राहक पंचायत ने कहा कि दूध, घी, पनीर, मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री में लगातार मिलावट होने से आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं पर पड़ता है। संगठन ने मांग की कि जिले में खाद्य पदार्थों की नियमित रूप से प्रत्येक माह जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पूरे प्रदेश को मिलावट मुक्त बनाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद दालोदिया (अधिवक्ता), जिला उपाध्यक्ष मनीष राठौर, जिला सह सचिव जितेंद्र परमार, जिला विधि आयाम प्रमुख मानसिंह सेन, सदस्य कमलेश राठौर, रवि लोधी, राहुल परमार, राहुल मेवाड़ा, नीरज मेवाड़ा, प्रदीप राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर