VISITORS

0 1 5 0 7 4

July 1, 2026 11:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 11:55 pm

अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, चार वाहन जप्त

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
झाबुआ / कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी श्री जुवानसिंह भिड़े एवं खनिज विभाग के अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जप्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 27 जून 2026 को ग्राम बन टोल प्लाजा के समीप खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर क्रमांक MP13H1087 को जप्त किया गया। उक्त वाहन को जप्त कर कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), झाबुआ परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी
इसी प्रकार 01 जुलाई 2026 को तहसील थांदला के अंतर्गत चौकी काकनवानी क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर डम्पर क्रमांक DD01L9414 को जप्त कर थाना काकनवानी की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अतिरिक्त ट्रक क्रमांक MP09HH9564 एवं MP09AE2577 को भी अवैध खनिज परिवहन के आरोप में जप्त कर कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला झाबुआ परिसर में खड़ा किया गया है। जप्त किए गए कुल चारों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रकरणों को अधिनिर्णय हेतु अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर