शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ऐप की मदद से साउंड लेवल चेक किया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी और साउंड GITAL SOUND & सिस्टम जब्त कर केस दर्ज किया। रविवार को मामले की जानकारी दी गई। दरअसल, शहर में लोगों की सुविधा और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय के बाद डीजे संचालन कर मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों/संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने दिए हैं। इसी कड़ी में खजराना टीआई मनोज सिंह सैंधव ने एक टीम बनाई है, जो क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम वेलोसिटी टॉकीज के पास पहुंची, जहां बिना अनुमति डीजे बज रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर डेसिबल मीटर ऐप के माध्यम से साउंड चेक किया तो वह तय सीमा से अधिक पाया गया। इस पर टीम ने डीजे साउंड सिस्टम के साथ डीजे वाहन जब्त कर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की। डीजे संचालक करण गौड़, निवासी चंदन नगर है।
Author: Shabd Agni
.
