VISITORS

0 0 7 3 3 5

April 21, 2026 4:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 21, 2026 4:31 am

उज्जैन सीसीटीवी से दो बड़ी चोरियों का खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात – नकदी बरामद
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। इन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। एक चोरी सूने मकान में हुई थी, जबकि दूसरी ट्रेवल्स ऑफिस में।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जनवरी माह में कृष्णा परिसर निवासी विपिन कुमार ढोणे के सूने मकान में चोरी हुई थी। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में नानाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। जांच के बाद उनकी पहचान इंदौर के बांगड़दा क्षेत्र निवासी तरुण वर्मा और टिंगरिया बादशाह विशाल पैलेस कॉलोनी निवासी अमन पाल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सूने मकानों की रेकी करते थे। फरियादी विपिन कुमार ढोणे 17 जनवरी को परिवार सहित मुंबई गए थे। और 25 जनवरी को लौटने पर उन्हें अपने घर का ताला टूटा मिला था।
इस खुलासे में सीएसपी श्वेता गुप्ता और टीआई नरेंद्र यादव के नेतृत्व वाली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही । दूसरी वारदात दूधतलाई स्थित अशोक ट्रेवल्स के गोदाम में हुई। सोमवार रात करीब 2 बजे एक युवक छत के रास्ते गोदाम में घुसा और दराज से लगभग 15 हजार रुपए चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अशोक, जो गुना का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया। देवासगेट थाना पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई राशि बरामद कर ली है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर