VISITORS

0 1 5 0 7 9

July 2, 2026 2:26 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 2:26 am

प्राचीन जल स्रोत हमारी सभ्यता का प्रमाण है -महंत

धार। राघवेंद्र रघुवंशी
धार / राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धार नगर के झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आयोजन के संयोजक नवनीत जैन के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने झिरनिया बावड़ी को साफ सफाई कर रंगाई पुताई की गई ।साथ ही फूलों और गुलदस्तों के साथ विशेष विद्युत सज्जा कर बावड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया। आयोजन स्थल पर झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर एवं श्री राम मंदिर में महाआरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नरसिंह दास जी महाराज द्वारा उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्राचीन जल स्रोत हमारी सभ्यता का प्रमाण है और हम जल बचाने का संकल्प लेते हुए अपने प्राचीन जल स्रोतों की भी सुरक्षा करें आवश्यकता पड़ने पर समाज की मातृ शक्ति इसके लिए आगे आए।

गंगा आरती कर पानी बचाने का संकल्प लिया गया

उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य द्वारा गंगा आरती कर पानी बचाने का संकल्प लिया गया।आयोजन में विशेष अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी गहलोत, पूर्व सैनिक श्री मोतीलाल जी रत्नाकर । क्षेत्रीय पार्षद श्री चंदू वसुनिया एवं छगन परमार ने भी प्राचीन जल स्रोतों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद धार के जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा धार के देवी सागर तालाब में श्रमदान किया गया था और द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के सैकड़ो जल स्रोतों पर साफ सफाई एवं संगोष्ठी के आयोजन किए गए ।तीसरे चरण का समापन धार में बावड़ी उत्सव के रूप में किया गया।। कार्यक्रम के अंत में समस्त नागरिकों को प्रसादी के साथ निशुल्क तुलसी पौधों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मीना जी त्रिवेदी, सोनू गहलोत मंदिर के पुजारी श्री पंड्या जी। ललित अजमेरिया, शंकर प्रजापत विनोद नाभावंशी ,सुधांशु डोड ,भारत परमार , जयेश राठौर सचिन प्रजापत सहित सैकड़ो नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाओ ने सम्मिलित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर