VISITORS

0 0 6 3 5 2

February 21, 2026 8:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 8:37 am

‘अटल’ कैंटीन, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 25 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। यह कैंटीन शहरी गरीबों, मजदूरों और अन्य वंचित निवासियों को किफायती और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि ये जो कार्य शुरू किया गया है, ये बहुत ही सुंदर कार्य है। एक गरीब व्यक्ति को 5 रुपये में भरपूर भोजन मिल रहा है उससे अच्छा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। अब तक 70 कैंटीन को खोल दिया गया है और उसके बाद भी अन्य कैंटीन खोलने का विचार है। कृष्णा नगर में ऐसी ही एक कैंटीन का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि अटल कॅटीन योजना इस सोच से प्रेरित है कि दिल्ली का कोई भी निवासी भूखा न सोए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का अवसर है। दिल्ली में रोजाना 70,000 लोग भोजन कर पाएंगे। प्रधानमंत्री के विजन पर काम करते हुए दिल्ली सरकार एक साल पूरा करने जा रही है और ऐसे में दिल्ली में 70 अटल कैंटीन का शुरू होना हमारे लिए बहुत सुखद अनुभव है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर