क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
इंदौर। विधानसभा-4 के वार्ड क्रमांक 82 स्थित गुरुशंकर नगर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस विकास कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 82 के पार्षद एवं झोन क्रमांक 14 के अध्यक्ष नितिन (शानू) शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं सहयोग के लिए इंदौर के यशस्वी महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं विधानसभा-4 की विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष संजय मोटवानी, वार्ड पालक अजय बडजात्या, असीम माहेश्वरी, रणजीत सिंह राणा, वैभव उपाध्याय, उज्ज्वला मालवीय, क्षमा गुप्ता, निर्मला ओम ठाकुर, अनिता मुरझानी, रमेश यादव, अंकित दूबे, भारत प्रजापत, सतीश पालीवाल, प्रकाश दूबे, कमल नारंग, प्रदीप दूबे, जीतू चौहान, अनिल जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विकास कार्य से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और दैनिक आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा।
Author: Shabd Agni
.