VISITORS

0 0 6 7 2 4

March 6, 2026 4:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 4:58 am

ट्राले ने मारी टक्कर, बीफार्मा स्टूडेंट की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। खुड़ैल रोड पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बीफार्मा के एक छात्र की मौत हो गई। देवगुराडिया रोड पर एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल छात्र को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्राला चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जुनेद (24) पुत्र जावेद निवासी काजी पलासिया के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर उसकी बाइक को ट्राले ने टक्कर मारी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के
बाद जुनेद को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों के अनुसार जुनेद इंडेक्स कॉलेज में बीफार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था। वह दवा बाजार की एक मेडिकल दुकान पर जाता था और आगे चलकर खुद की मेडिकल दुकान खोलना चाहता था। अप्रैल में उसकी डिग्री आने वाली थी। परिवार में उसके दो छोटे भाई हैं और पिता खेती करते हैं । खुड़ैल पुलिस के मुताबिक ट्राले ने दो अन्य वाहन चालकों को भी टक्कर मारी थी। उन्हें मामूली चोटें आईं और पास के अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर