VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:15 am

मैनेजर पर कंपनी से 25 लाख गबन का मामला दर्ज

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक मैनेजर पर 25 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने मैनेजर पद पर रहते हुए कंपनी के खाते और स्टॉक में हेरफेर कर राशि का गबन किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सी स्कीम नंबर 78 विजयनगर निवासी अशोक पटेल, जो संघवी फूड्स डिपो के डायरेक्टर हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि उनकी कंपनी की देशभर में कई इकाइयां संचालित हैं और इंदौर में सेल्स ऑफिस सिल्वर हाउस, स्कीम नंबर 74 में स्थित है। रामप्रवेश पुत्र बाचन राजभर, निवासी ड्रीम सिटी तलावली चांदा, वर्ष 2011 से इंदौर सेल्स यूनिट में मैनेजर पद पर कार्यरत था। उसे कंपनी के स्टॉक और सेल्स से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई थी।
जून 2025 में आरोपी को हेड ऑफिस से अटैच किया गया। इसके बाद नए स्टाफ की नियुक्ति कर स्टॉक और अकाउंट का रिवीजन कराया गया। जांच के दौरान अकाउंटेंट सुरेंद्र पारे ने पाया कि दिल्ली से भेजे गए स्टॉक और इंदौर के रिकॉर्ड में अंतर है। जांच में सामने आया कि कई बार बिना बिल के माल सप्लाई किया गया। स्टॉक और अकाउंट मिलान के दौरान करीब 25 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई। यह अंतर कंपनी के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच पाया गया। कंपनी के अनुसार, आरोपी दिसंबर 2025 में बीमारी का बहाना बनाकर चंद्रपुर, महाराष्ट्र चला गया और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद कंपनी ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर