VISITORS

0 1 6 0 6 3

July 9, 2026 10:01 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 10:01 am

महू में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी

44 किलो एमडी और 260 किलो केमिकल जब्त
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने थवलाय में किराए के मकान में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की लैब का खुलासा किया है। यहां से 44 किलो एमडी ड्रग्स, 260 किलो केमिकल-पाउडर और ड्रग्स बनाने की मशीनें जब्त की हैं।
एक दिन पहले 8 किलो ड्रग्स पकड़ी गई थी। अब तक 52 किलो ड्रग्स मिली है। इसकी कीमत 15.60 करोड़ रु. है। मंदसौर से जुड़ी कड़ी : सीबीएन ने शुक्रवार रात मंदसौर में यात्री बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि ड्रग्स थवलाय गांव में किराए के मकान में बनाई जाती थी। शनिवार को 20 सदस्यीय टीम गांव पहुंचकर घनश्याम यादव के मकान पर दबिश दी। टीम को यहां अत्याधुनिक लैब मिली, जहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जैसे ड्रग्स तैयार की जा रही थी ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर