VISITORS

0 1 6 1 1 8

July 9, 2026 10:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 10:59 am

इंदौर : मोहर्रम जुलूस विस्फोट मामला पहुंचा हाईकोर्ट

जनहित याचिका दायर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही एसओपी बनाने की अपीलएनआईए जांच की मांग हाई कोर्ट पहुंची

शब्द अग्नि / इंदौर उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई वैन विस्फोट की घटना अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच गई है। मामले की जांच राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से कराने की मांग को लेकर इंदौर स्थित हाई कोर्ट की खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अथवा सीबीआई से कराई जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

इसलिए पहुंचे हाईकोर्ट दायर की याचिका

याचिका में कहा गया है कि जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की सहायता से ऊंचाई पर ले जाया गया था, जिसके बाद उसमें विस्फोट हुआ। इस मामले में पुलिस पहले ही प्रकरण दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में यह भी तर्क रखा गया कि यदि मामले में लागू कानूनों के तहत यह अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आता है, तो इसकी जांच एनआईए द्वारा कराई जाना उपयुक्त होगा।

एसओपी गठित करने की माँग

जनहित याचिका में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ-साथ भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शासन स्तर पर एक विस्तृत **स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी)** तैयार करने का भी आग्रह किया गया है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई और न्यायालय के निर्देशों पर सभी की नजरें टिकीहुई हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर