VISITORS

0 1 6 1 1 8

July 9, 2026 10:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 10:56 am

इंदौर : रिश्तों का खौफनाक अन्त, परिवार बेसुध

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हथौड़ी से वार कर की हत्या

शब्द अग्नि /इंदौर  शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार देर रात भयावह रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने बड़े भाई पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दोबारा शराब पीकर घर में ही सो गया। सुबह जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो बड़े भाई का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी पास ही बेखबर सो रहा था।

रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर हथौड़ी से कई वार कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी परिवार के साथ मारपीट कर चुका था और उसका व्यवहार अक्सर आक्रामक रहता था।

सगे भाई ने की हत्या, गिरफ्तार

घटना का खुलासा तब हुआ जब बीमार बेटे को अस्पताल से लेकर मां घर पहुंची। कमरे में बड़े बेटे को गंभीर हालत में पड़ा देख परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय वह अत्यधिक नशे में था और पूछताछ करने की स्थिति में नहीं था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर