VISITORS

0 1 5 0 8 0

July 2, 2026 3:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 3:20 am

डॉक्टर्स डे पर पौधा एवं फूल देकर किया सम्मान

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स का किया सम्मान

शब्द अग्नि धार / गंधवानी 1 जुलाई को मनाए गए राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी, आईटीआई परिसर, तहसील कालोनी गंधवानी में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के डॉक्टर्स का सम्मान किया। इस दौरान डॉक्टर्स को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और फूल देकर उनका अभिनंदन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल से लेकर आज तक डॉक्टर्स ने जिस समर्पण और सेवा भाव से मरीजों की सेवा की है, वह सराहनीय है। डॉक्टर्स हमारे समाज के सच्चे नायक हैं। पौधा भेंट करने का उद्देश्य स्वस्थ समाज के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देना भी है।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. सपना अचाले डा जामोद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सिस्टरस सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में RCPL फाउंडेशन, अभिजीत फाउंडेशन, गंधवानी की सामाजिक कार्यकर्ता पीयू गुप्ता, पूजा मालवीया, चंदा पाटीदार, प्रियांजलि मालवीया, ममता राठौड़ एवं पत्रकार हरिओम मालवीया उपस्थित रहे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर