VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:08 am

सबसे पहले इंदौर में शुरू हुई मकान जनगणना

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भारत सरकार के निर्देशानुसार शुरू होने जा रहे जनगणना अभियान के पहले चरण में मकानों की गणना की जानी है। इस क्रम में देश में सबसे पहले इंदौर में मकान गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक 3 ने स्नेहलतागंज क्षेत्र में एक ब्लॉक बनाकर मकान गणना का कार्य पूरा किया।
प्रदेश सरकार ने भोपाल में 55 जिलों के कलेक्टर और 16 नगर निगम आयुक्तों को प्रशिक्षण दिया। यह जनगणना 1 मई से शुरू होगी। पहले चरण में एक महीने के भीतर मकानों की गणना का कार्य पूरा किया जाएगा। सन् 1931 के बाद पहली बार जनगणना के साथ जातिगत जनगणना भी की जाएगी। साथ ही देश के इतिहास में पहली बार यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। प्रशिक्षण से पहले इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने नगर निगम और जिला प्रशासन जम. 8 के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 180 से 200 मकान या लगभग 1000 सदस्यों का एक ब्लॉक बनाया जाएगा। प्रत्येक मकान को नंबर देकर गणना की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश के बाद जोनल कार्यालय क्रमांक 3 के जोनल अधिकारी राज ठाकुर ने स्नेहलतागंज गली नंबर 4 और 5 को मिलाकर पहला ब्लॉक तैयार किया। इस ब्लॉक में 141 मकान पाए गए, सभी मकानों जिनमें लगभग 1300 नागरिक निवास करते पर जनगणना नंबर अंकित कर दिए गए हैं। अब दूसरे ब्लॉक के गठन की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर की पहल के चलते इंदौर देश में सबसे पहले मकान गणना का कार्य शुरू करने वाला शहर बन गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि मकान गणना के कार्य में इंदौर प्रदेश और देश में अग्रणी स्थान हासिल कर सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर