VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:13 am

इंदौर ‘ISA क्रिकेट लीग 2026, 21 फरवरी से

शब्द अग्नि न्यूज़ । । इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन ने आज अपने साल के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट ‘ISA क्रिकेट लीग 2026 ‘ सीजन 4 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया। आज आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के टेक फाउंडर्स और मेंबर्स की मौजूदगी में इस सीजन की ट्रॉफी का अनावरण करने के साथ कैलंडर जारी किया । इस बार की लीग में 32 IT/ITES कंपनियों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और ये सभी रोमांचक 1- घंटे के मैच यशवंत क्लब के मैदान पर खेले जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर *डॉ. निशांत खरे *, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा, * सीए स्वप्निल कोठारी *, चांसलर, रेनेसां यूनिवर्सिटी और श्री राजेश दंडोतिया *, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच, इंदौर शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल के जरिए कम्युनिटी को जोड़ने की इस पहल की तारीफ की।
,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर