VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:08 am

ईशान का तूफान, बुमराह-पंड्या का मैजिक

पाकिस्तान को घुटनों पर लाया भारत, T20 वर्ल्ड कप में जीत के ये रहे 5 कारण
शब्द अग्नि न्यूज़ । कोलंबो. भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित किया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए. ये टारगेट जीत दिलाने के लिए काफी था. पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई.
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर ये 9 मैचों में 8वीं जीत रही. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का क्रम 11 मैचों तक पहुंच चुका है. बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 8 मैच जीते थे. वहीं मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक तीनों मुकाबले जीते हैं. भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन गेंदबाजी कमाल की थी. भारत ने शुरू से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाया. भारतीय टीम के 5 बड़े कारण रहे. 1. भारतीय टीम की जीत के सूत्रधार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन रहे. भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट सस्ते में गंवा दिया था. इसके बाद ईशान किशन ने ही ताबड़तोड़ बैटिंग कर भारत को मोमेंटम प्रदान किया. ईशान ने 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 बॉल पर 77 रन बनाए. ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रनों
10 चौके, 3 छक्के… ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर रगड़ा, बना गए ये धांसू रिकॉर्ड्स
कोलंबो. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी (रविवार) को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी की. ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये 9 वां अर्धशतक रहा. ईशान को सैम अयूब ने बोल्ड किया.
की पार्टनरशिप की, जिसमें तिलक का योगदान ना के बराबर था. 2. हार्दिक पंड्या ने बल्ले से तो निराशाजनक प्रदर्शन किया और वो खाता नहीं खोल पाए. लेकिन गेंद से उन्होंने पहले ही ओवर में कमाल कर दिया. हार्दिक ने फॉर्म में चल रहे साहिबजादा फरहान को खाता भी नहीं खोलने दिया. फरहान ने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन यहां उनकी हार्दिक ने उन्हें खामोश कर दिया. हार्दिक ने पहले ओवर में ना सिर्फ विकेट लिया, बल्कि पूरा प्रेशर पाकिस्तान पर ला दिया, जो मैच के अंत तक कायम रहा. मैच
देखा जाए तो विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने इस दौरान अपना अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों पर पूरा किया. इसके साथ ही ईशान भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में किसी बल्लेबाज का ये तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. ईशान ने जो 77 रन बनाए, वो दोनों देशों के बीच टी20 गेम में चौथा बेस्ट इंडिविजुअल स्कोर भी रहा. ईशान ने इस मामले में गौतम गंभीर को पछाड़ दिया.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर