शब्द अग्नि न्यूज़ । निवाड़ी। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक रविवार को निवाड़ी के पृथ्वीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंचे। निरीक्षण के समय मेस में भोजन तैयार किया जा रहा था। मंत्री खटीक ने भोजन की क्वालिटी चेक की। रोटियां अधपकी मिलीं। पूरी तरह से सिकी नहीं थीं।
इस दौरान मंत्री खटीक ने हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिला को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि रोटियां थोड़ी कच्ची हैं। ठीक से सेंकने की जरूरत है। इन बेटियों को अपनी बेटी समझकर भोजन बनाओ और खिलाओ। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डॉ. खटीक ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बिजली व्यवस्था, पेयजल, पलंगों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।
Author: Shabd Agni
.
