VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:12 am

38 देशों से अपनी शर्तों पर डील कर रहे-मोदी

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आर्थिक ताकत और स्थिर नीतियों से भारत अपनी शर्तों पर समझौते कर पा रहा है। भारत 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA ) पर काम कर रहा है। FTA से टेक्सटाइल, लेदर और MSMEs को नए बाजार और ज्यादा निर्यात के मौके मिलेंगे।
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि इस साल का बजट देश के विकसित भारत बनने के लक्ष्य को दिखाता है। यह बजट किसी मजबूरी में लिया गया फैसला या ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ जैसा पल नहीं, बल्कि ‘हम तैयार हैं’ वाला पल है। यह बजट सिर्फ 2026 का नहीं, बल्कि 21वीं सदी के दूसरे चरण की शुरुआत का बजट है। जैसे 1920 के दशक के फैसलों ने 1947 की आजादी की नींव रखी, वैसे ही आज के फैसले 2047 के विकसित भारत की नींव रखेंगे। मोदी ने UPA के समय के आर्थिक मिसमैनेजमेंट की आलोचना की । उन्होंने कहा कि UPA राज में बातचीत शुरू होती थी और फिर टूट जाती थी। लंबी बातचीत के बावजूद कोई खास नतीजा नहीं निकला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर