राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ ने सांसद श्री लालवानी का जन्मदिवस राजस्थानी सम्मान के साथ मनाया
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ, कट्टर हिंदू संगठन के सह संयोजक श्री गोलू सेन ने बताया की महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ, कट्टर हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं तरुण व्यास महाराज के नेतत्व मे इंदौर के लोकप्रिय सांसद महोदय श्रीमान शंकर लालवानी जी का जन्मदिवस गांधीहाल प्रांगण मे श्रीनाथजी नाथद्वारा की उदयपुरी राजस्थानी पगड़ी व राजस्थानी वेशभूषा व ओपन्ना पहनाकर मनाया गया। आगे की जानकारी देते हुवे राष्ट्रीय सनातन संघ, कट्टर हिंदू संगठन के प्रदेश प्रचारक श्री दर्शन सोनी ने बताया की सांसद जी के जन्मदिवस को बड़ी सादगी से मनाया गया इस अवसर पर गोलू सेन, हितेश बैस, कमलेश रमबाडिया, रिषभ वर्मा, गोविन्द सोनी, दीपक महाराज सहित संगठन के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या मे सदस्यगण उपस्थित थे
Author: Shabd Agni
.
