VISITORS

0 0 6 7 2 4

March 6, 2026 5:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 5:02 am

न,नि ने ढोल बजाकर लगाई बकायादारों की सूची

शब्द अग्नि न्यूज़। इंदौर के राजवाड़ा पर नगर निगम ने ढोल बजाकर बकायादारों की सूची चस्पा की है। पोस्टर पर बकायादारों के नाम और कितनी राशि बकाया है यह जानकारी भी पोस्टर में बताई गई है। मंगलवार को नगर निगम की टीम पोस्टर लेकर राजवाड़ा पहुंची। यहां पर पोस्टर लगाने के साथ ही ढोल भी बजाया गया। जोन 13 के एआरओ अनिल निकम ने बताया कि विगत लोक अदालत में भी वार्ड 56, 57, 58 में बड़े बकायादारों की
नगर पालिक निगम इंदौर .03 के बड़ेदार संपला वर्ष 2024-25 तक बाई 57 56 सूची की लिस्ट राजवाड़ा पर लगाई गई थी। उसका भी हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
पिछली लोक अदालत में 100 करोड़ से ज्यादा का राजस्व आया था।
इसी तरह इस बार भी जो बड़े बकायादार है, जिन्हें कई बार उन्हें समझाइश दे चुके हैं, नोटिस जारी किए जा चुके हैं कि बकाया राशि जमा करा दें, लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं कराई है, इसलिए उनके नामों की सूची सार्वजनिक करते हुए राजवाड़ा और जोनल ऑफिस पर लगाई है। 14 मार्च को लोक अदालत है, इसलिए करदाताओं से अपील की है कि बकाया राशि लोक अदालत में जमा करा कर सरचार्ज में छूट का लाभ लें। लिस्ट में 57 लोगों के नाम हैं और 2 करोड़ रुपए की बकाया राशि बाकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर