VISITORS

0 0 6 6 7 4

March 5, 2026 4:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 5, 2026 4:19 am

राष्ट्रपति ने किया सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो मार्च सोमवार को दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित चार कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत किया। इन चार योजनाओं में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। आइये जानते हैं कि सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना क्या है, इसका लाभ किसे और कैसे मिलेगा। बता दें कि पिंक सहेली कार्ड एक प्रपोज्ड स्मार्ट कार्ड है जिसे दिल्ली सरकार ने फ्री बस सफर स्कीम में पारदर्शिता और एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए पेश किया है। इस सुविधा से फिलहाल हर महीने लगभग दो करोड़ महिला यात्रियों को फायदा होता है। साथ ही कार्ड धारक महिलाएं मेट्रो में भी पेड जर्नी के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर