VISITORS

0 1 0 5 3 4

June 10, 2026 4:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:17 am

सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लसूडिया में एक सिक्योरिटी गार्ड ने सुसाइड कर लिया। उनका शव सुबह दूसरे गार्ड ने फंदे पर लटके देखा। परिवार ने किसी तरह के तनाव की बात से इंकार किया है। वहीं पुलिस ने कंपनी से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया था। आत्महत्या को इसी बात से जोड़कर देखा जा रहा है।
लसूडिया पुलिस के मुताबिक लोहामंडी के पास एबीएस ऑटो कंपनी परिसर में सोमवार को गार्ड अरूण पुत्र नारायण गोरका निवासी भमोरी का शव फंदे पर लटके मिला। सुबह दूसरा गार्ड शिफ्ट बदलने पर यहां पहुंचा तो अरूण को देखा। इसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर ओर पुलिस को जानकारी दी। बेटे शैलेन्द्र ने बताया कि पिता को किसी तरह का तनाव नहीं था। आत्महत्या के पीछे की वजह उन्हें नहीं पता। वहीं दूसरी तरफ कंपनी से सामान गायब होने के चलते कंपनी के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अरुण को पूछताछ के लिए सोमवार को थाने आने के लिए कहा था। हालाकि अरूण के बेटे ने इस बात से इंकार किया है।
ड्राइवर ने लगाई ब्रिज पर फांसी
भोपाल में रहने वाले एक ड्राइवर का शव खुडेल के यहां पर नेमावर ब्रिज पर अलसुबह फंदे पर लटके मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम दीपक पुत्र विजय मालवीय निवासी निशांतपुरा है। वह लोडिंग वाहन चलाने का काम करता है। उसने इंदौर से गुजरात के लिए माल भरा था। अलसुबह कुछ लोगो ने दीपक को ब्रिज के यहां फंदे पर देखा तब नजदीक ही खड़ी गड़ी की भी जानकारी ली। दीपक की गाड़ी में माल पूरा भरा हुआ था। उसके सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिवार को भोपाल में जानकारी दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर