VISITORS

0 0 6 6 9 0

March 5, 2026 9:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 5, 2026 9:28 am

इजराइल – ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू…

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। इजराइल – ईरान जंग के कारण यूएई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई यात्री अब भारत लौटे। दुबई और शारजाह में उड़ानें प्रभावित होने के चलते ये लोग पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे।
लौटने वालों में पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा सहित अन्य यात्री शामिल हैं। सभी सुरक्षित वापस आ गए है। यूएई में हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह – इंदौर फ्लाइट IX – 256 को 28 फरवरी से लगातार कैंसिल किया जा रहा था। 3 मार्च को भी यह उड़ान नहीं चली। इस वजह से इंदौर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे और शारजाह में फंसे रहे। कई लोगों को होटल में अतिरिक्त दिन रुकना पड़ा। कुछ यात्रियों ने मिसाइल अलर्ट के दौरान डर का माहौल भी देखा। 2 मार्च की शाम से दुबई एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें फिर शुरू हुई। अबूधाबी से भी दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट्स चालू हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फंसे यात्री पहले मुंबई पहुंचे, फिर वहां से दूसरी फ्लाइट लेकर इंदौर आएंगे। हालांकि शारजाह से इंदौर की सीधी उड़ान अभी शुरू नहीं हुई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से बात की थी। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। सरकार और एयरलाइन कंपनियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अब पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत अन्य यात्रियों के लौट आने से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर