VISITORS

0 0 6 3 4 8

February 21, 2026 5:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 5:05 am

शिवनेरी किले में भगदड़, 3 घायल

शब्द अग्नि न्यूज़ ।  पुणे के जुन्नर इलाके में बुधवार रात शिवनेरी किले पर भगदड़ मचने से 3 लोग घायल हो गए। ये सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किला पहुंचे थे। लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा से किले के अंदर जा रहे थे। रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा हो गई। फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुणे रूरल के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि सुबह तकरीबन 3:30 बजे भीड़ अग्नि ज्योति लेकर तेजी से रेलिंग की तरफ से नीचे उतर रही थी। वहां पुलिस पहले से मौजूद थी लोगों को रोकने की कोशिश की गई लेकिन तब तक लोग एक दूसरे पर गिर गए इसमे 3 के पैर में चोट आई है एक का पैर मुड़ गया है और 2 लोग मामूली जख्मी हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर