VISITORS

0 0 6 7 3 3

March 6, 2026 10:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 10:08 am

पेपर बिगड़ने पर छात्रा ने किया सुसाइड

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा में संस्कृत का पेपर बिगड़ने से तनाव में आई छात्रा ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्ट मार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा के पिता ने बताया कि पिछला पेपर बिगड़ने से छात्रा तनाव में थी। वह केशव अकादमी में पढ़ती थी।
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक रामानंद नगर निवासी 16 वर्षीय पलक पुत्री विजय श्रीवास्तव ने अपने घर के कमरे में सोमवार शाम को फांसी लगा ली थी। घटना के समय मां और पिता काम पर गए थे और छोटी बहन स्कूल से नहीं लौटी थी। शाम को मां घर पहुंची तब घटना का पता चला। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भेजा। छात्रा के पिता विजय श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि पलक पिछला पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी । पलक ने 19 फरवरी को संस्कृत का पेपर दिया था, जो अच्छा नहीं गया था। आज उसे गणित उसका पेपर था। टीआई तिलक करोले के मुताबिक माता-पिता के अभी पूरी तरह से बयान में यह बात सामने नहीं आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर