VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:12 am

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से चटाई धूल

कोलंबो में ‘सूर्या’ का उदयः
पाक कप्तान की एक गलती कैसे बन गई गेमचेंजर, कोलंबो विजय के बाद कप्तान सूर्याने बताया सीक्रेट
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई. टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच से पहले दोनों देशों में तनाव चरम पर था. लेकिन सूर्या ब्रिगेड ने अलग ही अंदाज में खेला और पाक को मात दी. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम ने वैसा ही क्रिकेट खेला, जैसा वो खेलते हैं और जैसा खेलना चाहते हैं.
जीत के बाद क्या बोले सूर्या


सूर्यकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है यह जीत भारत के लिए खास है. हमने अपनी ब्रांड की क्रिकेट खेली. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. उन्होंने माना कि शुरुआत में 0/1 का स्कोर होने के बाद किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और ईशान किशन ने वह जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाई.’ बता दें कि टॉस जीतकर पाक ने पहले गेंदबाजी चुनी थी, जो सूर्या की नजर में एक गलत फैसला था. कप्तान के मुताबिक, पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि ओस आएगी या नहीं और रोशनी में पिच कैसा व्यवहार करेगी. सूर्यकुमार ने गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने मिलकर योगदान दिया. उन्होंने यह भी बताया
कि टीम अब अहमदाबाद के लिए रवाना होगी और अगले मैचों पर ध्यान देगी.
ईशान बने मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच रहे ईशान किशन ने कहा कि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था. किशन नेकहा कि आपको अपनी ताकत पर भरोसा रखना होता है. मैं चाहता था कि गेंदबाजों को अपनी साइड ज्यादा दौड़ाऊं. मैंने ऑफ साइड खेल पर काफी मेहनत की है.ईशान ने बताया कि उनके दिमाग में 160-170 रन का लक्ष्य था, जो इस पिच पर अच्छा स्कोर साबित हो सकता था. उन्होंने माना कि भारत- पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास और बढ़ेगा.
सलमान आगा किसपर भड़के
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी स्पिन गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं था. पिछले छह महीनों में उन्होंने अच्छा किया है, लेकिन आज कमी रही. उन्होंने माना कि पावरप्ले में ज्यादा विकेट गंवाना टीम पर भारी पड़ा. आगा के अनुसार पहली पारी में पिच धीमी थी और गेंद रुककर आ रही थी, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी कुछ आसान हो गई. बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम केवल 114 रन ही बना सकी.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर