ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहने वाली टीमें ग्रुप-1 में, दूसरे ग्रुप की स्थिति इससे उलट
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप चरण का समापन लगभग हो चुका है और अब बारी है सुपर-8 की आठ टीमें इस टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 में जो टीमें पहुंची हैं वह ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और अपने-अपने ग्रप में शीर्ष पर रही हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे बिल्कुल उलटी है। उसकी टीमों को ग्रुप चरण में एक न एक मैच में हार मिली है।
ग्रुप-1 चारों टेबल टॉपर और अपराजित टीमें सुपर-8 के दो ग्रुप्स ए जिम्बाब्वे द. अफ्रीका न्यूजीलैंड इंग्लैंड श्रीलंका वेस्टइंडीज भारत आईसीसी द्वारा तय प्री-सीडिंग के मुताबिक, सुपर-8 के लिए जिन टीमों ने क्वालिफाई किया है उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इन चारों टीमों ने अपने- अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया ।
Author: Shabd Agni
.
