VISITORS

0 0 6 1 9 0

February 17, 2026 5:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 5:14 am

महाशिवरात्रि पर शहर में रही भक्ति की धूम

शिवालयों में साज-सज्जा, शिवधाम में सोने-चांदी के पानी से हुआ भगवान महादेव का अभिषेक
शब्द अग्नि न्यूज़ ।इंदौर | महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों में आकर्षक सजावट, विशेष पूजन-अर्चन और रात्रि जागरण होगा। मंदिर परिसरों को फूलों, रंगीन रोशनी और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया है, जिससे पूरा शहर शिवमय वातावरण में रंग गया है। श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर (शिवधाम ) में तड़के 4 बजे भस्म आरती हुई। इसके बाद स्वर्ण कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। अन्य मंदिरों में भी अभिषेक, पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है।
मंदिर समितियों द्वारा भस्म आरती, रुद्राभिषेक, शिव विवाह कथा, भजन- कीर्तन और तांडव आरती जैसे आयोजन चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि भक्तों को सुगमता से पूजन का लाभ मिल सके। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है।
नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन और मंदिर समितियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित नियमों का पालन करें और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर (शिवधाम ) में भव्य 8 दिवसीय शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक रंग- प्राचीन कांटाफोड़ मंदिर में उमड़ी भीड़ इंदौर के अग्रसेन चौराहा स्थित डेढ़ सौ साल पुराने प्राचीन कांटा फोड़ शिव मंदिर में इस बार भी हरियाली नुमा गुफा से शिवजी के दर्शन के लिए रास्ता बनाया गया है। यहां 5 दिनों से शिव पार्वती विवाह उत्सव चल रहा है। आज यहां सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा है। सेवादार संदीप गोयल ने बताया कि शाम को भगवान शिव के लिए बहुत शृंगार की तैयारी की जा रही है। यहां शिवरात्रि को देर रात तक पूजा अर्चना भजन कीर्तन चलते हैं। यहां भगवान के खूबसूरत सौंदर्य और दिव्य दर्शन के लिए भक्तजन शिवरात्रि पर काफी संख्या में उमड़ते हैं।
रोगन, विद्युत सज्जा, केसरिया पताकाओं, भव्य प्रवेश द्वार और मंचों से सजाया गया है। पूरे महोत्सव के दौरान शिवधाम भक्तिरस में डूबा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर में बैंड- बाजों की गूंज, शहनाई वादन, भजन मंडलों द्वारा संगीतमय आराधना तथा धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला चल रही है। महोत्सव के दौरान सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। 9 फरवरी से निरंतर विशेष शृंगार और भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।
महोत्सव का समापन
16 फरवरी (सोमवार) को भगवान भोलेनाथ का दूल्हे के रूप में विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी और शिव विवाह महोत्सव का समापन होगा ।
खजराना गणेश मंदिर में महाशिवरात्रि पर कलेक्टर ने किया पूजन-अर्चन
इन्दौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने श्री खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधि- विधान से पूजन-अर्चन किया तथा जिलेवासियों की सुख- समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर इंदौर नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारीगण, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण रहा। पूजन के पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।
• मंत्री सिलावट ने देवगुराडिया गुटकेश्वर महादेव मंदिर मेले का किया शुभारंभ
इन्दौर। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री मधु वर्मा, जनपद श्री रवि दुबे
पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वजीतसिंह सिसौदिया, श्री देवराजसिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य श्री रामेश्वर चौहान, श्री रामस्वरूप गेहलोत, श्री विष्णु चौधरी, श्री धनसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका टैगौर सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पत्नी श्रीमती सुनीता सिलावट एवं पुत्र श्री बंकिम सिलावट सहित पुत्रवधु के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को प्रसादी फलाहारी खिचड़ी का वितरण भी किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर