VISITORS

0 0 6 7 2 4

March 6, 2026 5:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 5:04 am

उमा भारती के परिजनों को बम से उड़ाने की धमकी

शब्द अग्नि न्यूज़ । टीकमगढ़। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिजन को टीकमगढ़ में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उनकी भतीजा बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उमिता राहुल लोधी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की देर रात 10.30 बजे ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नामक एक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। इसमें लिखा था- हमारे पास हाईड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं नेताओं को हम खुद ही मारेंगे।
इस कमेंट में उमिता और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी । उमिता लोधी ने तुरंत उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। कमेंट के कुछ ही घंटों बाद दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर भी धमकाने पहुंच गए। ब्रिजेंद्र कुशवाह नाम की आईडी से किया कमेंट….तेरे बेटे को भुगतना है। हमारे पास हाईड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं….
नेताओं को हम खुद ही मारेंगे, तुम लोगों को ही मार के लेकर जाएंगे
हाईड्रोजन बम 30 दिन बाद फोडूंगा, हमें ढूंढने से पहले भ्रष्टाचारियों को खोजो तो खैर है… वरना हम कुछ भी कर सकते हैं…. उसी रात करीब 11 बजे, जब उमिता लोधी देहात थाना क्षेत्र स्थित अपने बंगले पर थीं, तो दो अज्ञात युवक उनके बंगले के सामने पहुंचे। इन युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उमिता लोधी ने उन्हें छज्जे से देखा। आरोप है कि युवकों ने उन्हें देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दोहराई। अगले दिन, 23 फरवरी को उन्होंने देहात थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (बी), 351 (3), और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, साइबर पुलिस की टीम उस सोशल मीडिया आईडी की जांच में जुट गई है, जिससे यह धमकी दी गई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर