VISITORS

0 0 6 7 3 3

March 6, 2026 10:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 10:15 am

10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | क्राइम ब्रांच ने 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक बदमाश को पकड़ा है। उसने कार के आर्म्स रेस्ट बॉक्स में ड्रग्स छिपा रखी थी। ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख रुपए है। टीम सोमवार रात को उसे पकड़ने पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर धरदबोचा। आरोपी से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाली जा रही है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि टीम ने रुद्र एजेंसी बिल्डिंग के पास खाली मैदान में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। दरअसल, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश करती है। इस दौरान सोमवार को शहर के रुद्र
एजेंसी बिल्डिंग के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा दिखा, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर कार लेकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सूरज मिश्रा निवासी नंदबाग बताया। उस पर शंका हुई तो टीम ने उसकी तलाशी ली। जब कार की तलाशी ली तो आर्म्स रेस्ट बॉक्स में एक ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक में 10 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। आरोपी के पास से 10 ग्राम ड्रग्स, एक कार और 1 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 12 लाख 50 हजार है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचता है। आरोपी सूरज ड्राइवर का काम करता है और उसने 10 वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। टीम उससे पूछताछ कर ओर भी जानकारी निकाल रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर