शब्द अग्नि न्यूज़ । ग्वालियर | ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने टोल बूथ पर पिस्टल से फायरिंग की। फिर धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बदमाश सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। चिट्ठी में उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि “सरकार अंधी हो चुकी है” और “आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा” ।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों ने चिट्ठी में लिखा है- ‘हाईवे बनाओ या टोल हटाओ । आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा।’ बदमाशों ने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे उन्हें अपने फ्लैट बेचने पड़े, लेकिन ग्वालियर-भिंड हाईवे का काम तुरंत शुरू होना चाहिए।
Author: Shabd Agni
.
