VISITORS

0 0 6 7 5 3

March 7, 2026 6:03 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 6:03 pm

 भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

पहली पारी में नहीं बन सके 200 रन, ऑस्ट्रेलिया 100+ रन पीछे
शब्द अग्नि न्यूज़ । पर्थ। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। शुक्रवार को पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में तीन विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 52 रन बनाए ।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वॉल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, फीबी लिचफील्ड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह नौ रन बनाकर आउट हुई। कप्तान एलिसा हीली भी 27 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर सायली सतघरे का शिकार बनीं। हालांकि, एलिसा पेरी बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने सात चौके लगाए।
दिन का खेल खत्म होने तक पेरी 62 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर पेरी का साथ निभा रही हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी में सायली सतघरे ने दो विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट निकाला | ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से 102 रन पीछे है।
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह चार रन बनाकर आउट हुईं। प्रतिका रावल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं । शेफाली वर्मा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 35 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स बेहतरीन लय में नजर आई और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा ने 84 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाने के बाद डार्शी ब्राउन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। दीप्ति शर्मा भी सिर्फ सात रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 11 रन बनाकर एश्ले गार्डनर की गेंद पर अलाना किंग को कैच देकर पवेलियन लौटीं ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर