VISITORS

0 1 3 0 5 7

June 20, 2026 11:11 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 11:11 pm

पति को लेकर दो पत्नियों में मारपीट

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में पति को लेकर दो पत्नियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। गीता नगर निवासी ताहेरा शाह ने अपने पति वारिस अली की दूसरी पत्नी साइना पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को ताहेरा शाह अपने पति वारिस अली के साथ घर पर थी। इसी दौरान साइना वहां पहुंच गई और वारिस अली के घर नहीं आने को लेकर विवाद करने लगी । तारा शाह ने पुलिस को बताया कि उसने साइना को समझाने की कोशिश की। इस दौरान वह नाराज हो गई और विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि साइना ने ताहेरा के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसके पेट में लात मार दी। इस दौरान घर में मौजूद वारिस अली और रिश्तेदार नाहिद ने बीच-बचाव किया। मारपीट में घायल ताहेरा को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में पुलिस ने तारा के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर चंदन नगर थाना पुलिस ने साइना के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर