शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एमआईजी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार एलआईजी कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय आकांक्षा पुत्री अशोक डेमला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भाई वात्सल्य ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिवार के मुताबिक आकांक्षा कनाडा में आईटी सेक्टर में नौकरी करती थी। कुछ महीने पहले ही वह इंदौर लौटी थी। उसके पिता फॉरेस्ट विभाग से रिटायर्ड हैं। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की उपचार के दौरान मौत
छत्रीपुरा क्षेत्र के बालदा कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय गोलू पुत्र चंद्रशेखर की बुधवार को एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के अनुसार परिवारिक विवाद के चलते तीन दिन पहले उसने एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गोलू अविवाहित था और फर्नीचर का काम करता था। परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Shabd Agni
.
