VISITORS

0 1 2 9 2 0

June 19, 2026 1:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 1:27 pm

महिला को देखकर किए अश्लील इशारे,नंबर मांगा

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एमवाय के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक चाय वाले की शर्मनाक हरकत सामने आई है। वार्ड में चाय देने आए युवक ने महिला को देखकर अश्लील इशारे किए और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला के विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। मामले में संयोगितागंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी मां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित स्टॉक आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी देखभाल के लिए वह अस्पताल में ही रह रही है। घटना 4 मार्च की रात करीब 8:45 बजे की है। उस समय वार्ड में छोटू नाम का चाय वाला चाय देने आया था। महिला का आरोप है कि चाय देते समय वह उसे देखकर अश्लील इशारे करने लगा और उसका नाम, पता व मोबाइल नंबर पूछने लगा।
जब महिला ने जानकारी देने से मना किया तो आरोपी उससे बहस करने लगा। इसी दौरान आवाज सुनकर अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गया। गार्ड को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी छोटू चाय वाला के खिलाफ एफआईआर की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर