VISITORS

0 0 6 2 0 0

February 17, 2026 8:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 8:34 pm

40 महिलाएं बनी प्रशिक्षित ड्राइवर

शब्द अग्नि न्यूज़ ।इंदौर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इंदौर का एक और सकारात्मक कदम सोमवार को पूरा हुआ, जब निर्धन और निम्न आयवर्ग की महिलाओं के लिए चल रही निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण योजना की 14वीं बैच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस बैच में 40 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर प्रमाणित ड्राइवर बनाया गया। परिवहन विभाग और नंदानगर स्थित आईटीआई के संयुक्त प्रयास से संचालित इस योजना के तहत अब तक कुल 509 महिलाएं प्रशिक्षित हो चुकी हैं। पहले 13 बैचों में 469 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था, जबकि 14वीं बैच के 40 प्रतिभागियों के साथ यह संख्या 500 के पार पहुंच गई है।

एआरटीओ श्रीमती अर्चना मिश्रा ने बताया कि कोविड – 19 के बाद रोजगार संकट के दौर में शुरू की गई यह पहल झुग्गी बस्तियों और निम्न आयवर्ग की महिलाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। जो महिलाएं पहले घरेलू कामकाज तक सीमित थीं, वे अब आत्मविश्वास के साथ सड़कों पर वाहन चला रही हैं। कई महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं, तो कुछ वाहन शोरूम और निजी संस्थानों में ड्राइवर या सहायक के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार को हमारी 14वीं बैच का एक महीने का प्रशिक्षण समाप्त हुआ। जिसके बाद इन महिलाओं को आरटीओ प्रदीप शर्मा और आईटीआई के प्रभारी अधिकारी निखिल पंडित, संयुक्त संचालक कौशल विकास सतीश मोरे, प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी द्वारा सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर