VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:08 am

राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,

 8 लोग जिंदा जले, 4 झुलसे पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील
शब्द अग्नि न्यूज़ । भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।
शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया। हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सील कर दिया है।
एसपी मनीषु कुमार ने बताया- मरने वालों के परिजनों की ओर से फैक्ट्री मालिक और जो फैक्ट्री चला रहा था, उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। हादसे में बिहार के मोतीहारी के सुजंत, मिंटू, अजीत, रवि और चंपारण जिले के रहने वाले श्याम और अमरेश की मौत हो गई। वहीं शिव शशिभूषण कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चला। डीएनए जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर