VISITORS

0 1 4 7 9 5

June 27, 2026 11:46 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 11:46 pm

फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट

5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे सड़क तक पहुंची आग, कई गाड़ियां जलीं, 50 मीटर ऊंचाई तक उठीं लपटें
शब्द अग्नि न्यूज़ । बल्लभगढ़/फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की शाम को मशीन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहां रखे कई केमिकल ड्रम में भी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के बाद आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया। इस आग में कई लोग झुलस गए, साथ ही फैक्ट्री के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जल गईं। देर शाम तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में 5 पुलिसकर्मी समेत 42 लोगों के झुलसी हालत में पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर